वजीरगंज। वजीरगंज के उसरी में मंगलवार की दोपहर जोकहरी नदी में एक बच्चे के डूबने की सूचना पर पूरे गांव में खलबली मची रही। कई ग्रामीण खुद नदी में उतरकर पता लगाने का प्रयास किया लेकिन देर संध्या तक बच्चे को नहीं ढूंढ पाये। मुखिया पति अमरिश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार बच्चा गाइडवाल पर चढ़कर जा रहा था, जिसका पैर फिसला और वह नदी में चला गया। बच्चा गांव के ही प्रमोद यादव का पांच वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार है। वहीं सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम भी नदी में उतरी तथा बहाव की दिशा एवं अन्य जगहों पर नदी में ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन देर संध्या तक बच्चे का पता नहीं चल पाया। वहीं ग्रामीण बबलु कुमार ने बताया कि उसके पिता दिल्ली में रहकर राज मजदूरी करते हैं और सूचना मिलने पर सेंटींग करने के दरम्यान छत से नीचे गिरकर घायल हो गये हैं। सुबह लगभग साढ़े दस बजे बच्चे के गिरने के बाद संध्या चार बजे एसडीआरएफ की टीम पहुंची है और ढूंढने के प्रयास में जुटी है।












