गयाजी।एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) द्वारा जून के महीने में आयोजित यूजीसी नेट – जेआरएफ जून 2025 परीक्षा में दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विभिन्न विभागों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने बाज़ी मारी है | इस राष्ट्रस्तरीय पात्रता यूजीसी परीक्षा में सीयूएसबी के विद्यार्थियों को मिली सफलता पर कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा के साथ विभिन्न स्कूलों के डीन, विभागों के अध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं | जन सम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि यूजीसी नेट – जेआरएफ जून 2025 परीक्षा में सीयूएसबी के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन देते हुए कटऑफ अंकों के आधार तीन केटेगरी क्रमशः जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप (जेआरएफ एवं लेक्चरशिप), नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर / लेक्चरशिप) एवं पीएचडी में नामांकन के लिए अहर्ता प्राप्त की है | डिपार्टमेंट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया के दो छात्रों अंजलि कुमारी एवं अच्युत अभिषेक ने जेआरएफ के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि अरुणव चक्रवर्ती ने पीएचडी में एडमिशन के लिए आहर्ता प्राप्त की है | डिपार्टमेंट ऑफ एनवायर्नमेंटल साइंस के छः छात्रों में क्रमशः मनीषा रानी सिंह, ऋचा कुमारी तथा साक्षी आनंद ने नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर) के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि रूबल, मेघा कुमारी तथा तृप्ति सुमन ने पीएचडी में नामांकन के लिए कामयाबी हासिल की है | पॉलिटिकल स्टडीज विभाग के चार विद्यार्थियों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए उत्तीर्ण किया है जिनमें गिरधर कुमार, दौलत कुमार राय, यशस्वी कुमार और सौम्या तोमर शामिल हैं | वहीं विभाग के कुल 8 विद्यार्थियों ने नेट की परीक्षा पास की है जो क्रमशः संस्कृति, सूरज शर्मा, सुजीत कुमार, ऋतिक राजन, आशीष कुमार, अनुराधा रंजन, निम्मी और दिनेश मल्लाह हैं | इनके साथ पॉलिटिकल स्टडीज विभाग के कई विद्यार्थियों ने केवल पीएचडी में नामांकन के लिए उतीर्णता प्राप्त की | डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजिकल साइंसेज से अनिंद्य मिश्रा ने जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप (जेआरएफ) में कामयाबी हासिल की है, जबकि महिमा कुमारी, जूही कुमारी तथा मनीष राज ने असिस्टेंट प्रोफेसर (नेट) और प्रमुग्धा प्रिया एवं मोहम्मद शम्मास ईएम ने पीएचडी में नामांकन के लिए क्वालीफाई किया है | डिपार्टमेंट ऑफ सोशियोलॉजिकल स्टडीज के छह छात्रों ने यूजीसी-नेट के लिए अर्हता प्राप्त की है, दीपांजलि ने जेआरएफ के लिए अर्हता प्राप्त की है, जबकि नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर) के लिए क्वालीफाई करने वाले छात्र प्रेरणा गौतम, शिवम कुमार, दीपाली कुमारी, अभिषेक वर्मा और बिरल राज हैं। डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस स्टडीज से जेआरएफ के लिए अमृता सिंह तथा रश्मि पांडे ने क्वालीफाई किया है, नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर) में क्रमशः अनिकेत, रोहित भारद्वाज, रहनुमा, अभिनंदन पांडे तथा आदित्य रंजन को कामयाबी मिली है, जबकि पीएचडी प्रवेश के लिए संतु राज एवं अनुष्का आहर्ता प्राप्त की है | स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस से एलएलएम के छात्र वर्षा और प्रियदर्शी रमन ने नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर) के लिए योग्यता हासिल की है| डिपार्टमेंट आफ स्टेटिस्टिक्स से तीन छात्रों क्रमशः आशीष राज, आकांक्षा उपाध्याय तथा डी. धनुंजय राव ने यूजीसी-नेट सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है | डिपार्टमेंट ऑफ टीचर एजुकेशन के एमएड के छात्र किशन बिहारी ने जेआरएफ के लिए आहर्ता प्राप्त की है, जबकि सूर्य नाथ हांसदा, अंशू कुमारी तथा पृथा रॉय ने नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर) के लिए क्वालीफाई किया है | ज्ञात हो अकादमिक उत्कृष्ठता के पथ पर अग्रसर सीयूएसबी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन की वजह से वर्ष में दो बार आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा में विश्वविद्यालय के छात्रों को व्यापक सफलता मिलती है |












