Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharजन सुराज की सरकार बनते ही बिहार से अपराधियों और माफियाओं का...

जन सुराज की सरकार बनते ही बिहार से अपराधियों और माफियाओं का पलायन होगा ,हम जनता को जगाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है: आर.सी.पी. सिंह

वजीरगंज गयाजी। बिहार बदलाव सभा के तहत जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री (भारत सरकार) पूर्व IAS अधिकारी आर.सी.पी. सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गयाजी पहुंचे। वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के नेता एवं वजीरगंज पंचायत के मुखिया संतोष कुमार उर्फ संतोष साव द्वारा आयोजित ‘बिहार बदलाव संवाद’ सभा को संबोधित किया। जहां बड़ी  संख्या में स्थानीय लोग और संगठन के नेता मौजूद रहें।



*40 वर्षों से लूटा जा रहा है, हम जनता को जगाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है*
अपने संबोधन के दौरान आर.सी.पी. सिंह ने कहा की बिहार को बदलना है। यहां लूट खसोट हुआ है। दूसरी पार्टियां आपको धोखा दे रही है। 40 वर्षों से लूटा जा रहा है। हम जनता को जगाने के लिए लड़ाई लड़ रहे है। बिहार में इस समय अपराधियों मनोबल बहुत बढ़ा हुआ है, नीतीश कुमार अपराधियों को रोकने में पूरी तरह विफल हो चुके हैं। नवंबर में जन सुराज की सरकार बनते ही अगर किसी का पलायन होगा तो वो बिहार के अपराधियों और माफियाओं का पलायन होगा।

उन्होंने कहा जनता का राज स्थापित करना ही जन सुराज का एकमात्र लक्ष्य है। इसलिए हमलोग हर जिले में जाकर जन सुराज के विचारों को हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। हम सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए मेहनत कर रहे हैं।

*जनसुराज सत्ता में आई तो तीन महीने के अंदर बिहार भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा*
आर.सी.पी. सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी अच्छे लोगों को चुनाव में उतारेगी, जिनकी छवि साफ सुथरी हो। उन्होंने कहा जनसुराज सत्ता में आई तो तीन महीने के अंदर बिहार भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा।

*कार्यक्रम में ये सभी नेता हुए शामिल*
बैठक में जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी. पी. सिंह, जिला अध्यक्ष भवानी सिंह,मुख्य प्रवक्ता रवि बरनवाल, विधान सभा प्रभारी संतोष सिंह,जिला प्रवक्ता अमित कार्तिकेय, प्रदेश कोर कमिटी के सदस्य डॉ विपिन यादव, विभूति जी छोटन साव, सतेंद्र सिंह, बजरंगी सिंह, पुष्पा देवी, रविन्द्र, सिंह, सुरेंद्र साव, आनंद,कुमार,चंदन,कुमार,विजय,भारती ,संजय साव ,मनोज साव ,सुनील डायमंड ,पिंकी बाबा ,सहित जन सुराज के जिला से लेकर प्रखंड के सभी नेता मौजूद रहें।

Most Popular

error: Content is protected !!