Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharमुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से 10 लाख 97 हजार 5 सौ...

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से 10 लाख 97 हजार 5 सौ 93  रुपये की लागत से विधायक ने किया  पीसीसी पथ  का शिलान्यास

आजादी के सात दशक बाद बदलेगी बरौनी गांव की सूरत

वजीरगंज।वजीरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 के  महादलित टोला बरौनी की सूरत आजादी के सात दशक बाद बदलने वाली है | एक अदद पक्की सड़क के लिये तरस रही बरौनी गांव के ग्रामीणों के लिये शनिवार को विधायक वीरेंद्र सिंह ने पीसीसी पथ का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया | संवेदक माँ नेतुला इंटरप्राइजेज के कुणाल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से 10लाख 97 हजार 5सौ 93 रुपये की राशि से वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह ने योजना का शिलान्यास किये हैं  एवं जुलाई माह से  ही पीसीसी सड़क का निर्माण का कार्य शुरू  कर दिया जाएगा |
विधायक ने शिलान्यास के मौके पर कहा कि अब बरौनी गांव के ग्रामीणों को सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएगी |पक्की पीसीसी पथ का निर्माण के उपरांत यहां प्राथमिक विद्यालय भवन का भी निर्माण अतिशीघ्र किया जाएगा |
इस मौके पर नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमरशंकर उर्फ काका जी,भाजपा नेता विनय सिंह ,संजीत कुमार उर्फ पिंटू जी ,पुरा पंचायत के भाजपा युवा अध्यक्ष सौरव कुमार ,संजीव कुमार , बड़े लाल जी ,जेई ललन जी कमला प्रसाद सिंह ,मांगों सिंह ,अभय कांत शर्मा ,मुकेश कुमार सिंह,गौतम कुमार ,नितिन कुमार ,रूपेश कुमार बिंदु ,पवन कुमार  सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!