Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharपितृपक्ष मेले से पहले शहर में गूजेंगा ऐतिहासिक धरोहर राजेंद्र टावर के...

पितृपक्ष मेले से पहले शहर में गूजेंगा ऐतिहासिक धरोहर राजेंद्र टावर के घंटे की आवाज, रंगबिरंगे लाइटों से भी दिखेगा आकर्षक : नगर आयुक्त

पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने राजेन्द्र टावर, सूर्यकुंड तालाब, गोदावरी तालाब सहित विभिन्न कुंड व सरोवरों का लिया जायजा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सरोवरों का रंगरोगन सहित दिए कई जरूरी दिशा निर्देश*


गयाजी। विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2025 की तैयारियों को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने मेला क्षेत्र का जायजा लिया। उस दौरान उन्होंने सबसे पहले नगर निगम के द्वारा हो रहे सौंदर्यीकरण के कार्य शहर की पहचान और ऐतिहासिक धरोहर राजेन्द्र टॉवर का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने बताया कि टावर चौक, जो ऐतिहासिक धरोहर है एवं शहर की पहचान है, उसके सौंदर्यकरण का कार्य कई सालों बाद अब कराया जा रहा है। इसके सौंदर्यकरण का कार्य हमारे लक्ष्य में था एवं निरीक्षण के क्रम में उन्होंने देखा कि कई सालों के बाद क्लॉक टावर यानी राजेन्द्र टॉवर सौंदर्यीकरण का कार्य अब प्रगति पर है और पितृपक्ष मेले से पहले शहरवासी राजेन्द्र टावर के घंटे की आवाज सुन सकेंगे। नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि पितृपक्ष मेला से पहले ऐतिहासिक धरोहर राजेन्द्र टॉवर की घंटे की आवाज शहरवासियों सुन सकेंगे। साथ ही ऐतिहासिक धरोहर की ध्यान में रखते हुए इसके मूल रूप में किसी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं किया जा रहा है। क्लॉक टावर जो जर्जर हो गया, उसे ठीक कराया जा रहा है। रंग रोगन एवं मरम्मती का कार्य स्ट्रक्चर के मूल प्रकार को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा है। मूल स्ट्रक्चर को मेंटेन रखते हुए जो भी सौंदर्यकरण कराया जा सकता है, वही कार्य किया जा रहा है। साथ में हीं, स्ट्रक्चर मरम्मती के साथ साथ लाइटिंग पे भी कार्य किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के द्वारा हो रहे राजेन्द्र टावर की सौंदर्यीकरण के बाद रंग बिरंगे लाइटों से संध्या बेला में टावर एक आकर्षण का केंद्र बन सकेगा। गौरतलब हो कि ब्रिटिश शासन काल मे इसका निर्माण किया गया था। वहीँ इस धरोहर का पुराने लुक में नगर आयुक्त कुमार अनुराग के सतत निगरानी में कार्य पूरे किए जा रहे हैं।

नगर आयुक्त ने मेला क्षेत्र के सभी कुण्डों का किया निरीक्षण, जरूरी कामों ससमय पूरा करने का दिया निर्देश


वहीं इसके साथ ही नगर आयुक्त कुमार अनुराग मेला क्षेत्र के सभी कुंडों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने रामकुंड तालाब का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने कुंडों के रंगरोगन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित कई जरूरी कामों को ससमय पूरा करने का निर्देश संबंधित अभियंता को दिया। संबंधित अभियंता ने कहा कि अगले सप्ताह से रंगरोगन का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके अलावा नगर आयुक्त के द्वारा गोदावरी तालाब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में बताया गया कि 16 लाख की राशि से योजना का काम नगर निगम द्वारा वहां प्रक्रियाधीन है। इनमें रेलिंग, सेंड स्टोन, रंग रोगन सहित अन्य कार्य एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, पितृ पक्ष को ध्यान में रखते हुए गेट एवं रेलिंग के रंग रोगन का कार्य किया जायेगा। वहीं सूर्यकुंड तालाब और सीता कुंड का निरीक्षण कर कई जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। सूर्यकुण्ड तालाब की दीवारों पर पितृ पक्ष एवं विष्णुपद मंदिर को ध्यान में रखते हुए थीमेटिक पेंटिंग कराया जाएगा। निगम की और से पूर्व से हीं, सात मिनी हाई मास्ट लाइट वहां लगाया हुआ है।  कुंड की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसमें थीम के साथ पेंटिंग भी कराया जाएगा। नगर आयुक्त ने संबंधित अभियंता को अगले सप्ताह से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसी तरह से, सीता कुंड की बाहरी दीवारों का भी जायजा लिया। संबंधित स्थानों पर पुनः रंग रोगन का कार्य करने का निर्देश नगर आयुक्त ने संबंधित संवेदक एवं अभियंता को दिया। डिजाइन की स्वीकृति नगर आयुक्त ने दी जिसपर अभियंताओं द्वारा बताया गया कि दो से तीन दिनों में कार्य प्रारंभ हो जाएगा। साथ में ही, नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि मंदिर से सूर्यकुण्ड एवं सूर्यकुण्ड से बाहर निकलने वाले रास्तों में जहां भी मरम्मती की आवश्यकता है, वह कार्य भी अगले दस दिनों में पूर्ण कर लें। सभी कार्यों का कार्य आदेश भी निर्गत किया जा चुका है। अभियंताओं द्वारा सुनिश्चित किया गया कि अगले सप्ताह से कार्य प्रारंभ पूर्ण रूप से हो जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!