वजीरगंज। आगामी 30 जुलाई को पटना के गांधी मैदान में आयोजित विश्वकर्मा महासंघ की अधिकार रैली में शामिल होने के लिये सोमवार को लोहार संघ के सदस्यों ने डाकबंगला परिसर में बैठक कर कई निर्णय लिये। प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना विश्वकर्मा ने बताया के वजीरगंज प्रखंड से एक सौ से अधिक लोग इस अधिकार रैली में भाग लेंगे। रैली में जाने की व्यवस्था के लिये बैठक बुलाई गई है, जिसमें जानेवाले लोगों की सहायता से सुरक्षित वाहनों का इंतजाम, जाने का समय एवं आने – जाने के दरम्यान सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए उसे दुरूस्त किया जा रहा है। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मुरारी विश्वकर्मा, सुजीत कुमार, अजय विश्वकर्मा, गिरानी विश्वकर्मा, भीम विश्वकर्मा, उदय, सुधिर, चन्दन, सुरेश विश्वकर्मा सहित अन्य संघ सदस्य मौजूद थे।












