Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharगया में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, शेरघाटी कांड का वांछित...

गया में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, शेरघाटी कांड का वांछित आरोपी गोली लगने से घायल

गयाजी।गयाजी जिले में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक कुख्यात अपराधी सतीश उर्फ चंदन के पैर में गोली लगने की खबर है। पुलिस के अनुसार, सतीश ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी।

सतीश, शेरघाटी में चर्चित डॉक्टर तपेश्वर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित था। इस मामले को लेकर पुलिस पिछले 15 दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, वह गोलीबारी करने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।

घायल अपराधी को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

Most Popular

error: Content is protected !!