Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharबिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भत्ता एवं पेंशन, साथ ही...

बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भत्ता एवं पेंशन, साथ ही पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी किए जाने के निर्णय का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने हार्दिक स्वागत किया है

गयाजी। बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भत्ता एवं पेंशन, साथ ही पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी किए जाने के निर्णय का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने हार्दिक स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो अपनी लेखनी और सच्चाई के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य करता है। पत्रकार अपने कलम से सत्ता और समाज को आईना दिखाने का साहस रखते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना किसी भी संवेदनशील सरकार की प्राथमिकताहोनीचाहिएडॉ. मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा पत्रकारों के भत्ते एवं पेंशन में बढ़ोतरी का निर्णय सराहनीय और सकारात्मक कदम है। यह न केवल पत्रकारों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मदद करेगा, बल्कि उनकी सामाजिक सुरक्षा को भी मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पारिवारिक पेंशन में की गई बढ़ोतरी उन परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जिन्होंने अपने किसी सदस्य को पत्रकारिता के क्षेत्र में खोया है।उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय दर्शाता है कि सरकार लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है। पत्रकारों के कल्याण की दिशा में यह पहल निश्चित रूप से अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण बनेगी। डॉ. मिश्रा ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी पत्रकारों की सुरक्षा, कल्याण और सम्मान के लिए ऐसी नीतिगत पहलें जारी रहेंगी योग्य पत्रकारों के लिए पेंशन के लाभ के लिए एक आयोग का गठन किया जाए जिसमें पहचान कर पेंशन सहित अन्य सुविधाएं शामिल किया जाए

Most Popular

error: Content is protected !!