बेलागंज।अपर पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण के उपरांत गया से पटना जाने के दौरान चाकंद स्टेशन बाजार के समीप चाकंद थानाध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने उनका अभिनन्दन किया। इस दौरान थानाध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। अपर पुलिस अधीक्षक अनवर जावेद अंसारी ने कहा कि इतने दिनों के कार्यकाल में बेलागंज एवं चाकंद थाना के थानाध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों से सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मुझे इतने दिनों में कभी ये महसूस हीं नहीं हुआ कि हम एक अधिकारी हैं। सभी अधिकारी से मित्रवत संबंध रहा और काम करने का जो अनुभव गयाजी से मिला वो हमेशा स्मरणीय रहेगा। वहीं इस दौरान चाकंद थानाध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने कहा कि एक वरीय अधिकारी के रूप में अनवर जावेद अंसारी हमेशा एक गार्जियन के रूप में मार्गदर्शन करते रहे। इनका यहां से जाना हमलोगों के लिए अपूरणीय क्षति होगा। ज्ञात हो कि पुलिस मुख्यालय के द्वारा व्यापक पैमाने पर अधिकारियों को हुए तबादला में गयाजी के अपर पुलिस अधीक्षक अनवर जावेद अंसारी का तबादला पटना एसडीआरएफ के अपर पुलिस अधीक्षक के रूप कर दिया गया है। मंगलवार को स्थानांतरण के उपरांत गया मुख्यालय से पटना जाने के क्रम में उन्हें सम्मानित किया गया।












