Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharवजीरगंज में एक बच्चा सहित तीन लोगों की नदी में डूबकर हुई...

वजीरगंज में एक बच्चा सहित तीन लोगों की नदी में डूबकर हुई मौत

वजीरगंज।
प्रखंड के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में आहर एवं नदी में एक बच्चा सहित तीन की डूबकर मौत हो गई| प्राप्त जानकारी के मुताबिक विशनपुर पंचायत स्थित देवाचक गांव निवासी श्रवण कुमार का 9 वर्षीय पुत्र अनु कुमार बुधवार की दोपहर शौच के लिए गया था|उसी क्रम में गांव के निकट स्थित आहर में अनु फिसलकर पानी में चले जाने से संभवतः बच्चे की मौत हो गई| ग्रामीणों को आहर में बच्चे को डूबने की जानकारी मिलते ही किसी तरह गांव के लोग बच्चे को बाहर निकाला| जिसे ईलाज हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  वजीरगंज लाया जहां चिकित्सको  ने मृत घोषित कर दिया| दुसरी तरफ बुधवार की शाम करीब तीन बजे अमैठी पंचायत के मचलबिगहा गांव निवासी 55 वर्षीय किसान लक्ष्मण मिस्त्री खेत पर धान की रोपाई कर खाना खाने के लिए वापस लौट रहा था , इस क्रम में मंगूरा नदी को पार करते समय पानी में डूब गया, जिसे ग्रामीणों ने जब बाहर निकाला ,तो उसकी मौत हो चूंकि थी| इस घटना की जानकारी पंचायत मुखिया अशोक पासवान ने दी|दोनों का शव पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्डम हेतू मगध मेडिकल कॉलेज गया भेजा गया है| तीसरी घटना महूएत पंचायत के भागलपुर में अपने रिश्तेदार के घर आए 40 वर्षीय फंटूश मांझी की मौत पानी में डूबकर हो गई| पंचायत मुखिया संतोष साव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि फंटूश मांझी  भागलपुर निवासी राजो मांझी के घर मजदूरी करने आया था| तभी बुधवार की सुबह में पैमार नदी पार कर खेत में काम करने जा रहा था, लेकिन नदी पार करते समय पैमार नदी में डुब गया, लेकिन किसी को भी बहुत देर तक घटना की जानकारी नहीं मिली|जब परिजन खोजबीन करने लगा, तब नदी में उसका शव मिला| मृतक टेकारी थाना क्षेत्र के रेवती गांव का निवासी था।

Most Popular

error: Content is protected !!