मृतक के आश्रित को दिया गया योजना का
डोभी। स्थानीय प्रखंड के तीन गांव मे विगत दिन हुए आपदा के तहत मौत के बाद शुक्रवार को उसके आश्रित को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना का चेक दिया गया। समेकित जांच चौकी सूरज मंडल के पास सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद मृतक की पत्नी सबल बिगहा गांव की इफत प्रवीण, नीमा के सुमन कुमारी को बीस हजार रूपये का चक्र दिया गया। वही पट्टी गांव में नदी में डूबकर मारने वाली नाबालिक की मां रीटा देवी को इस योजना का लाभ दिया गया। सभी आश्रित के घर पर जाकर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार और राजद नेता भगत यादव ने चेक सौंपा। इन लोगों ने आश्रित को अन्य सरकारी लाभ दिलवाने का भरोसा दिलाया। अंचल अधिकारी परीक्षित कुमार से बात करके आपदा के तहत मिलने वाले लाभ देने की बात कही। जिस पर अधिकारी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही आपदा की राशि आश्रित को दे दिया जायेगा।












