Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharपंचायत विकास सूचकांक विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न

पंचायत विकास सूचकांक विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न

वजीरगंज।प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह के देख्तेख में पंचायत विकास सूचकांक  (पीएआई) विषय पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए एक दिवसीय  प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई । बीडीओ ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचायत विकास योजनाओं की तैयारी और अपलोडिंग के संबंध में रणनीतियों, दृष्टिकोण और रोडमैप के बारे में उन्मुख करना है। यह कार्यशाला पंचायत राज के अधिकारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, संकायों/प्रशिक्षकों और पंचायत के अन्य हितधारकों के लिए उपयोगी के लिये की गई कार्यशाला में, प्रतिभागी पंचायत विकास सूचकांक (पीएआई) के बारे में जानकारी दी गई , जो पंचायतों के समग्र विकास, प्रदर्शन और प्रगति का आकलन करने के लिए एक बहु-डोमेन और बहु-क्षेत्रीय सूचकांक है | पीएआई स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों के साथ संरेखित नौ विषयों पर आधारित थी जो  पंचायतों को विकास की कमी की पहचान करने और संसाधन आवंटन को प्राथमिकता देने में मदद करता है|
इस कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पंचायत विकास योजनाओं को तैयार करने और अपलोड करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल की जानकारी दी गई,जो  पंचायतों को विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ठोस कार्रवाई करने में मदद मिलेगी |इस मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुमार गौरव सहित प्रखंड एवं पंचायत के सभी पदाधिकारी ,कर्मी एवं जन प्रतिनिधि शामिल हुए।

Most Popular

error: Content is protected !!