मेंहदी में राधिका व राखी में खुशी ने बाजी मारी
वजीरगंज | मध्य विद्यालय मीरगंज में शनिवार को सावन माह के मौके पर राखी निर्माण एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय प्रधानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के देखरेख में आयोजित की गई ,जिसमें विद्यालय की कई छात्राओं ने उत्सुकता पूर्वक भाग लिया | मीना मंच की सुगमकर्ता शिक्षिका रीना सिन्हा ने बताया विद्यालय की छात्राओं द्वारा राखी निर्माण में एक से बढ़कर एक अनोखी राखी का निर्माण किय़ा गया एवं मेंहदी प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने अलग अलग डिजाईन का मेंहदी की कलाकारी की गई जिसमें मेंहदी प्रतियोगिता में वर्ग चार की राधिका कुमारी को प्रथम , वर्ग सात की मान्या कुमारी को द्वितीय एवं वर्ग आठ की छात्रा रजनी कुमारी को तृतीय पुरस्कार के लिये चयन किय़ा गया |वहीं राखी मेकिंग प्रतियोगिता में वर्ग सात की खुशी कुमारी को प्रथम ,वर्ग सात की ही छात्रा लक्ष्मी कुमारी को द्वितीय एवं ब्यूटी कुमारी को तृतीय पुरस्कार के लिये चयन किय़ा गया | प्रतियोगिता में सफल सभी छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया |प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिता आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर कर उसे उचित प्लेटफॉर्म देना है |
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक नरेश कुमार शर्मा ,कुमारी आशा सिन्हा ,आशुतोष कुमार ,अंजना सिंहा ,नीतू कुमारी ,पूनम कुमारी ,प्रतिभा पाल ,अर्चना कुमारी ,वंदना कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे |फोटो -सफल बच्चों को पुरस्कृत करते विद्यालय प्रबंधक












