20 जून के आवेदन पड़ा था इसके आलोक में की गई कार्रवाई।
बेलागंज।बेलागंज थाना क्षेत्र में अपहरण के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बेलागंज थाना की पुलिस ने जेल भेज दिया है, मामला यह है कि 20 जून 2024 को लिखित आवेदन दिया गया था। जिसमें अपनी बच्ची को अपहरण की बात को दर्शाया गया था। इसके बाद मामला को दर्ज करते हुए बेलागंज थाना ने अनुसंधान शुरू किया। जिसमें बीते रात एक व्यक्ति गौरव मांझी पिता रूपन मांझी ग्राम श्रीपुर थाना बेलागंज को गिरफ्तार कर बेलागंज पुलिस ने जेल भेज दिया है। वही नाबालिक बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए 164 के बयान के बाद परिजनों को सौंप दिया है।












