आयोजन को लेकर शिव शिष्य ने किया अंतिम बैठक…
चतरा। प्रसिद्ध तीर्थ स्थली इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर में राजकीय इटखोरी महोत्सव स्थल पर आगामी 21 सितंबर को महाल्या तिथि के अवसर पर विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन भब्यता से किया जाएगा। उक्त जानकारी शिव शिष्य अखिलेश गुरु भाई ने दी।उक्त आयोजन को सफलता पूर्वक आयोजित करने को लेकर रविवार को भद्रकाली मंदिर स्थित शादी मंडप में दूसरी बार व अंतिम बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता चतरा के अखिलेश गुरु भाई ने किया। मंच संचालन औरंगाबाद(बिहार) से आए शिव पूजन सिंह के द्वारा किया गया।अखिलेश गुरु भाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि शिव शिष्यता के जनक साहब श्री हरीद्रानंद जी प्रत्येक वर्ष महल्या तिथि को मां भद्रकाली का दर्शन के लिए इटखोरी आया करते थे। उनके निधन के पश्चात उक्त तिथि को शिव शिष्य परिवार के द्वारा विगत 3 वर्षों से विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन होता रहा है। इस बार भी इसका आयोजन भब्यता पूर्वक किया जाएगा। जिसमें झारखंड व बिहार से बड़ी संख्या में शिव शिष्य पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 21 सितंबर को होने वाले विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन भव्य और आकर्षण होगा। ताकि विश्व में मां भद्रकाली के स्थान के माध्यम से लोग जनमानस में संवाद पहुंचे की शिव नाम की नहीं काम के गुरु हैं।ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग शिव को अपना गुरु बनाएं। बैठक में बड़ी संख्या में चतरा (झारखंड)औरंगाबाद,गया व अरवल (बिहार ) से शिव शिष्य शामिल हुए। इस अवसर पर अरविंद सिंह, संतोष कुमार, सतीश भाई, अनिरुद्ध कुमार श्रीवास्तव, शारदा सिंह, रामजन्म बाबू, सुनील भाई, गुड्डू जी, नवीन जी, नागेश बाबू, अवंतिका सिंह, रीता देवी, चंद्रकांता दीदी सहित सैकड़ो शिव शिष्य परिवार उपस्थित थे।












