Desk।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन अब नहीं रहे। आपको बता दें कि, लंबी समय से बीमारी के बाद उन्होंने 81 साल की उम्र में सोमवार को अंतिम सांस ली। बता दें कि, शिबू सोरेन पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें जून के आखिरी हफ्ते में किडनी संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे जहां उपचार किया जा रहा था। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पिता ने निधन की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है।
झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं.












