शेरघाटी।थाना क्षेत्र के गोपालपुर नेशनल हाईवे-2 ओवरब्रिज के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। महावीर धर्मकांटा के पास तेज रफ्तार वाहन ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचलते हुए फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और डायल 112 की सहायता से घायल वृद्ध को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, वृद्ध व्यक्ति के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान शेरघाटी थाना क्षेत्र के उदन बीघा गांव निवासी 55 वर्षीय विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, वह किसी निजी कार्य से बाहर निकले थे और हाईवे पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की पहचान में जुटी है।












