Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharबेलागंज विधानसभा अंतर्गत नगर प्रखंड के पंचायत अध्यक्ष के हुआ बैठक।

बेलागंज विधानसभा अंतर्गत नगर प्रखंड के पंचायत अध्यक्ष के हुआ बैठक।

बी एल ओ के बैठक में जदयू बेलागंज प्रभारी अफरोजा खातून हुई शामिल।


बेलागंज।बेलागंज जदयू पार्टी कार्यालय में जदयू नेताओं एवं पंचायत अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अति पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर नवीन आर्य शामिल हुए। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार ने किया। जहां अति पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष ने लोगों से कहा कि हम माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मतदाता सूची में वोटरों का नाम नहीं छूटने को लेकर हर प्रखंड में बैठक कर जागरुक कर रहे हैं। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में आने वाले में वोटरों का नाम किसी तरह न छूटे। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी अफरोजा खातून, अरुण कुशवाहा, इंजीनियर अजय कुशवाहा, धर्मपाल कुमार, ललिता देवी, परवेज आलम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे

Most Popular

error: Content is protected !!