Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharवजीरगंज में विधायक ने किया 15 सड़कों के पुनर्निर्माण का शिलान्यास

वजीरगंज में विधायक ने किया 15 सड़कों के पुनर्निर्माण का शिलान्यास

वजीरगंज । वजीरगंज के अलग-अलग गावों में विधायक वीरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को 15 सड़कों के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया। क्षेत्र के जिन सड़कों की स्थिति दयनीय हो चुका था, उसे मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत नये ढंग से बनाया जायगा। विधायक वीरेन्द्र सिंह ने बिच्छा एवं रामपुर में सड़क शिलान्यास मौके पर कहा कि क्षेत्र के कुर्किहार से पथरौरा, गया नवादा रोड से कौआखोह, सहिया से गोरैया, गया नवादा रोड से गेरैया, जमुआवां से टीकर, तिलोरा रोड से मखदुमपुर, गया फतेहपुर रोड से उसरी, अमैठी रोड से उमन बिगहा, गया नवादा रोड से अढ़वां, बिच्छा रोड से रामपुर, गया नवादा रोड से ईश्वरपुर, गया नवादा रोड से मलठिया से देवाचक, पिपरा से कोरिऑटी, भिंडस चनंडिह रोड से पहाड़पुर, वजीरगंज फतेहपुर रोड से चंदा खुर्द की सड़कों का पुनर्निर्माण लगभग 19 करोड़ की लागत योजना राशि से कराया जा रहा है, जिसका आज शिलान्यास किया गया। मौके पर भाजपा नेता छोटू दास, विनय सिंह, सतिश सिन्हा, मुखिया अशोक पासवान, विकास कुमार, संजय सिंह, परमानन्द प्रसाद सहित स्थानीय भाजपा समर्थक व ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो :- वजीरगंज में मंगलवार पथरौरा सड़क पुनर्निर्माण का शिलान्यास करते विधायक वीरेन्द्र सिंह व मौके पर उपस्थित अन्य लोग

Most Popular

error: Content is protected !!