Thursday, March 5, 2026
HomeBiharरक्तदान करने से शरीर में होता है ऊर्जा का संचार: डॉ रिम्मी...

रक्तदान करने से शरीर में होता है ऊर्जा का संचार: डॉ रिम्मी सिंह

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रहित


गया जी। डॉ के.पी यादव की पुण्यस्मृति में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लगभग 32 यूनिट ब्लड एकत्रित किए गए। हरिदास सेमिनरी स्थित ऑडिटोरियम हॉल  में रक्तदान के लिए पूरे दिन रक्तदाताओं की होड़ मची रही। शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड की टीम पूरे दिन ब्लड एकत्रित करने में जुटी हुई थी। रक्तदान शिविर का एशुभारंभ करते हुए डॉ वीरेंद्र कुमार जने रक्त देने वालों का उत्साह वर्धन किया।राजधानी पटना से कार्यक्रम में शामिल होने आई डॉ रिम्मी सिंह ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान करने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं है। क्योंकि इससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया की किसी की जिंदगी से ज्यादा मूल्यवान कुछ भी नहीं है। रक्तदान से शरीर में ब्लड की कमी नहीं पड़ती है। बल्कि ब्लड देने के साथ ही रक्त बनने की रफ्तार तेज हो जाती है। नए रक्त के बनने से व्यक्ति खुद को ऊर्जावान महसूस करता है।उन्होंने बताया कि गया जी की पावन भूमि पर रक्तदान कर अपने को गौरव की अनुभूति हो रही है। तीसरी बार रक्तदान कर रही हूं काफी अच्छा महसूस हो रही है। सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए। संस्था के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार छोटे ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के संस्थापक अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा ने स्वेच्छा से रक्तदान करने शिविर में पहुंचे लोगों को पुनीत कार्य में शामिल होने के लिए बधाई दी।

Most Popular

error: Content is protected !!