Friday, March 6, 2026
HomeBihar22 अगस्त को आएंगे गयाजी में पीएम श्री नरेंद्र मोदी

22 अगस्त को आएंगे गयाजी में पीएम श्री नरेंद्र मोदी

गयाजी।बिहार के गया जी में 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होगा. इसे लेकर पीएम के आगमन को लेकर गया एयरपोर्ट पर हाई लेवल मीटिंग हुई, जिसमें बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत पटना और मगध प्रमंडल के अधिकारी शामिल हुए. पीएम मोदी के गया जी आगमन की तिथि 22 अगस्त होने की पुष्टि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने भी की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 22 अगस्त को गया जी आएंगे. फिलहाल सभा स्थल को लेकर अंतिम चयन संभव नहीं हो पाया है. अगले एक-दो दिनों में सभा स्थल का चयन कर लिया जाएगा.”- डॉ. प्रेम कुमार, सहकारिता मंत्री, बिहार सरकार


प्रेम कुमार और सम्राट चौधरी के बयान
मगध को साधने की कोशिश: गया जी में बीजेपी की मगध प्रमंडलीय सभा होगी. मगध प्रमंडल के पांच जिलों के कार्यकर्ता इसमें खासतौर से शामिल होंगे. बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. पिछली दफा विधानसभा चुनाव में मगध प्रमंडल में एनडीए का अपेक्षित प्रदर्शन नहीं रहा था. 2020 में 10 सीटों में 5 सीट महागठबंधन और 5 सीट एनडीए ने जीते थे.

महागठबंधन के किले को ध्वस्त करने की तैयारी: इस तरह बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के किले को ढाहने की तैयारी की जा रही है. इसी को लेकर विधानसभा चुनाव के ठीक कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गया जी का दौरा है और मगध प्रमंडल के लिए सभा होनी है. इसको लेकर बुधवार को गया एयरपोर्ट पर हाई लेवल बैठक भी हुई है।
गयाजी में बैठक करते सम्राट चौधरी
सभा स्थल के चयन को अभी तक अंतिम मंजूरी नहीं: हालांकि, सभा स्थल को लेकर अंतिम मंजूरी अभी तक नहीं मिल सकी है. गयाजी में दो-तीन स्थानों पर संभावित सभा स्थल चिह्नित हैं. इसमें एक पर मुहर लगनी है. हालांकि जहां-जहां संभावित सभा स्थल है. वहां प्रशासन की टीम लगातार पहुंच रही है. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गया जी आएंगे तो निश्चित तौर पर बड़ी सौगात देंगे.

करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी: अपने गया दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे. इसमें मगध प्रमंडल के जिलों के लिए कई बड़ी योजनाओं की सौगात मिल सकती है. फिलहाल पीएम मोदी के आगमन को लेकर गया जी के गांधी मैदान, बेलागंज और बोधगया में स्थान संभावित किए गए हैं. इसमें एक स्थान पर अंतिम मुहर लगनी है, जो कि एक-दो दिनों में इस पर अंतिम मुहर लगेगी. सम्राट चौधरी के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई है.

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के चिंता करते हैं और वह जब भी बिहार आते हैं तो बिहार वासियों के लिए सौगात लाते हैं. इस बार वह 22 अगस्त को गया आ रहे हैं और गया जिले के लोगों के लिए प्रधानमंत्री मोदी सौगात लाने वाले हैं. हम लोगों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया है. कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है. 1675 एकड़ जमीन में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण अंतिम चरण में है।

Most Popular

error: Content is protected !!