वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे दोनों चोर।
बेलागंज। एसएसपी के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे हैं चेकिंग अभियान के दौरान बेलागंज थाने के पुलिस के द्वारा एन एच 22 पर फतेहपुर गाँव के समीप चलाए जा रहे हैं वाहन चेकिंग अभियान में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक ने जब पुलिस को वाहन चेकिंग करते हुए देखा तो पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने जब उसे पीछा किया और पकड़ा, तो जब पुलिस ने जरूरी कागजात दिखाने को कहा तो दोनों युवक आनाकानी करने लगे पुलिस को दोनों पर शक हुआ तो दोनों को मोटरसाइकिल सहित थाना लाया गया फिर उन्होंने स्वीकार किया क्या गाड़ी चोरी की है बेलागंज थाना में तुरंत कांड दर्ज करते हुए दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दो अपराधी पकड़े गए जिनका नाम बिंदी कुमार पिता कर्मेंद्र यादव ग्राम हसनपुर एवं मोनू कुमार पिता कोयल प्रजापत ग्राम बरैनी, दोनों थाना बेलागंज के निवासी के रूप में पहचान किया गया दोनों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।












