वजीरगंज।प्रखंड के केनार फतेहपुर पंचायत स्थित सरबहना निवासी संजू देवी की मौत ईलाज के क्रम में हो गई | आक्रोशित ग्रामीणों ने मौत की खबर से आक्रोशित झोला छाप चिकित्सक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया|
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक 5 अगस्त की शाम संजू देवी का तबीयत खराब होने पर ईलाज के लिए गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक शैलेन्द्र कुमार के पास गई थी| ईलाज के दौरान टीका लगाते या स्लाइन करते वक्त ही हालत बिगड़ने लगी. स्थिति खराब होता देख परिजन दुसरे चिकित्सक के पास ले जाना चाहते थे|लेकिन इस डॉक्टर ने कहा कि इसे हम ठीक कर देंगे|इस तरह कई घंटे रोक लिया |जब स्थिति गंभीर बन गई तो रात 10 बजे जवाब दे दिया | अचेतावस्था में परिजनों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया, तब चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया |इस घटना से परेशान परिजनों ने वजीरगंज थाना में चिकित्सक के विरुद्ध आवेदन देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की | उधर महिला की मौत की जानकारी मिलते ही चिकित्सक के आवास पहुंचकर ग्रामीणों ने घेर लिया एवं पुलिस को घटना की जानकारी दी | पुलिस को गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने झोला छाप चिकित्सक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया| पीड़ित द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चिकित्सक को जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर कानूनी कारवाई की गई है|












