रेफर के बाद मगध मेडिकल कॉलेज ले जाते समय हुई मौत।
बेलागंज।बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान प्रसूति और बच्चा दोनों का मौत हो गया। बेलागंज थाना क्षेत्र के बालापुर गांव की रहने वाली पूजा कुमारी पति मुकेश पासवान को प्रसव के लिए सीएचसी आई थी। जहां प्रसव के दौरान बच्चे की की मौत हो गई। वहीं प्रसव के के बाद मरीज का तबियत बिगड़ने लगा। तबियत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने उसे अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ले जाने के क्रम में रास्ते में हीं उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रसव के पूर्व हीं प्रसूता का वाटर डिस्चार्ज हो गया था। जिसके बाद प्रसव तो कराया गया, मगर बच्चा की मौत हो गई। वहीं प्रसव के बाद लगातार प्रसूता को ब्लीडिंग होता रहा। जिसके कारण अधिक खून गिर जाने से गया ले जाने के दौरान रास्ते में हीं उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर आरोप लगाया है कि चिकित्सकों के लापरवाहीं से घटना हुई है। अगर चिकित्सक ने तत्परता दिखाई होती और मरीज को बेहतर इलाज मिल जाता तो कम से कम मरीज का जान बचाया जा सकता था। इस संबंध जानकारी लेने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के नंबर पर संपर्क किया गया तो संपर्क नहीं हो सका।












