Wednesday, March 11, 2026
HomeBiharमोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, जेल भेजा गया जेल

मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, जेल भेजा गया जेल

परैया।परैया थाना के पुलिस ने सोमवार को  मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, यह चोर काफी समय से इलाके में सक्रिय था और  मोटरसाइकिलों की चोरी की घटनाओं में शामिल था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। परैया थाना अध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया की गिरफ्तार युवक का पहचान ग्राम मनमाधव थाना टनकुप्पा के निवासी वसंत शर्मा के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में ज्ञात हुआ है पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इस गिरोह में और भी लोग शामिल तो नहीं हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!