आरा। तपेश्वर सिंह टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज कायम नगर आरा में नए सत्र 25- 27 का विधिवत रूप से महाविद्यालय के सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर प्रारम्भ किया गया सर्वप्रथम सचिव महोदय द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के चरणों में पुष्प चढ़ा पूजन अर्जन किया गया उसके बाद B.Ed द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं द्वारा नए सत्र के प्रशिक्षुओं को टीका लगाकर उनका स्वागत किया गया फिर उसके बाद सरस्वती वंदना एवं एवं राष्ट्रगान किया गया उसके बाद सचिव महोदय द्वारा सभी पशुओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि आप बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि आपने अपने करियर को शिक्षक के रूप में चुना शिक्षक ही ऐसा पद है जो अनुशासन में रहकर एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं आप आज इस प्रांगण से संकल्प लेकर एक नए युग का निर्माण करने जा रहे हैं और समाज के निचले पायदान पर रहने वाले शोषित दलित मजदूर के बच्चों को विभिन्न तकनीकों की सहायता लेकर उन्हें उत्थान की दिशा में अग्रसर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए तब जाकर एक आदर्श शिक्षक जाने जाएंगे और समाज आपके आदर्शों का अनुसरण करेगी कार्यक्रम में डॉक्टर सत्यदेव सिंह, डॉक्टर अमित कुमार उपाध्याय, डॉक्टर एस के पांडे, आयुषी कुमारी, दीपक तिवारी, अभिषेक रंजन, राहुल सिंह, पार्वती कुमारी तथा प्रशिक्षुओं में कृति कुमारी, धीरज कुमार, अंजली कुमारी, राकेश कुमार पांडे, देवव्रत चौबे, पूजा कुमारी, रिया कुमारी, विपुल कुमार, प्रियंका कुमारी, रंजीत प्रजापति, ज्योति कुमारी, अर्पणा कुमारी, रोहित कुमार, अंजली कुमारी, सुप्रिया कुमारी, मोहम्मद दानिश रफी, अंकित, विकास कुमार, तथा अन्य प्रशिक्षुओं की उपस्थिति रही कार्यक्रम के अंत में डॉ एसके पांडे द्वारा पाठ्यक्रम पर विचार से चर्चा की गई एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
रिपोर्ट – रामा शंकर












