वजीरगंज। मतदाता अधिकार यात्रा के तहत वजीरगंज में आगामी 19 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के आगमन पर स्वागत एवं कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर सुखदेव पैलेस में मंगलवार को इंडिया गठबंधन की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नेता डॉ0 शशि शेखर सिंह ने कहा कि सबसे पहले हमलोग वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश के दरम्यान 18 अगस्त को उनका स्वागत करेंगे तथा रसलपुर में रात्री विश्राम के बाद 19 अगस्त को भिंडस, ट्रेनिंग स्कूल, हनुमान मंदिर पुनावां, दखिनगांव एवं मनैनी पुल के पास जमुआवां पंचायत में उनका स्वागत किया जायगा। इस दरम्यान पैमार से लेकर भिंडस तक मानव श्रृंखला बनायी जाएगी और सभी स्थानों पर स्वागत के बाद नेतागण ऑन रोड संबोधन भी करेंगे। पुनावां से प्रवेश के बाद धीमी गति से वजीरगंज बाजार होते हुए नेता द्वय आगे बढ़ते जायेंगे। इस दरम्यान गठबंधन के नेता, कार्यकत्र्ता व समर्थकों का हुजूम सड़क के दोनों साईड से उनका अभिनंदन करेंगे तथा शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करेंगे। बैठक में राजद प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव, माकपा के राजकुमार शर्मा, रामाश्रय सिंह, साधुशरण सिंह, राजकुमार शेट्ठी, कुमार रूपेन्द्र प्रताप, तपेश्वर पुरी, फारूख खान, महेन्द्र यादव, राजदेव यादव, कैलाश यादव, मुन्ना विश्वकर्मा, पिंकु वर्मा सहीत दर्जनों गठबंधन नेता मौजूद रहे।












