Wednesday, March 11, 2026
HomeBiharफतेहपुर थाना की बड़ी कार्रवाई, 1200 लीटर देसी शराब बरामद, 7 बाईक...

फतेहपुर थाना की बड़ी कार्रवाई, 1200 लीटर देसी शराब बरामद, 7 बाईक भी जब्त।

फतेहपुर।बीती रात गया जिले के फतेहपुर थाना की पुलिस ने शराब निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के देहरी गांव के समीप ढाढर नदी के बेसिन में छापेमारी कर 1200 लीटर देसी शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस ने सात बाईक भी जब्त किया है। वहीं पुलिस की भनक लगते हीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए कारोबारी भागने में कामयाब हो गया। इस संबंध में फतेहपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन की गुप्त सूचना प्राप्त होने पर थाना गश्ती दल, एएलटीएफ टीम तथा थाना स्तर से गठित विशेष मोटरसाइकिल टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। रात के अंधेरे में चारों ओर से घेराबंदी करते हुए देहरी गांव के पास ढाढर नदी के बेसिन क्षेत्र में कार्रवाई की गई। जहां से सात मोटरसाइकिलों पर लोड लगभग 1200 लीटर अवैध देसी महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस घेराबंदी के दौरान शराब कारोबारी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नदी क्षेत्र की ओर भागने में कामयाब हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने हेतु अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस के इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर एक बड़ी चोट लगी है और पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Most Popular

error: Content is protected !!