Thursday, March 12, 2026
HomeBiharविधान परिषद में आयोजित लाइब्रेरियन डे पर लाइब्रेरियन अवार्ड से सम्मानित किये...

विधान परिषद में आयोजित लाइब्रेरियन डे पर लाइब्रेरियन अवार्ड से सम्मानित किये गये अश्वनी कुमार

गयाजी। ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले पटना के बिहार विधान परिषद स्थित उप सभागार हॉल में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस आर रंगनाथन की 133 वीं जयंती समारोह के अवसर पर नेशनल लाइब्रेरियन डे के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय लाइब्रेरियन महासम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, एमएलसी डॉ संजीव कुमार सिंह, बीडी इवनिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो रचना, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो एनके झा, खुदा बख्श ओरिएंटल लाइब्रेरी पटना लाइब्रेरियन अफरोज अहमद, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, शिक्षक डॉ अमित किशोर एवं अभिमन्यु सर की गरिमामयी में उपस्थित में ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन गया जिला इकाई के अध्यक्ष अश्वनी कुमार को बेस्ट लाइब्रेरियन लीडरशिप अवार्ड 2025 से प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और संगठन की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रदान किया गया।  लाइब्रेरी को उन्नत और समृद्ध बनाने की दिशा में उनके कार्यों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह ने कहा कि अश्वनी कुमार ने गया जिले में संगठन के पकड़ को मजबूत किया है। संगठन के उद्देश्यों को जन- जन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा व समर्पण और अनुशासन भाव को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में बिहार के 38 जिलों से आए लाइब्रेरी प्रोफेशनल,शिक्षक, छात्र छात्राएं और गण्यमान्य अतिथि की उपस्थिति रही।

Most Popular

error: Content is protected !!