बेलागंज।मंगलवार को विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत 125 यूनिट फ्री किए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आमजन से सीधा संवाद किया। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बेलागंज के अंतर्गत विद्युत विभाग के द्वारा बेलागंज प्रखंड कार्यालय, पनारी पंचायत भवन, पाई बिगहा हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल और अमझर में मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर आमजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आमजन के बीच 125 यूनिट फ्री होने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। इस संवाद कार्यक्रम में आमजनों के अलावे पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी भाग लिया। संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावे उप मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री ने भी संबोधित किया। संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन को कनीय अभियंता कौशलेंद्र कुमार ने धन्यवाद दिया।












