Thursday, March 12, 2026
HomeBiharप्रखंड कार्यालय मे 9 बजकर 5 मिनट मे झंडातोन करेंगे प्रमुख लड्डन ...

प्रखंड कार्यालय मे 9 बजकर 5 मिनट मे झंडातोन करेंगे प्रमुख लड्डन  खान

आमस। प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार भवन में प्रमुख लड्डन खान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।आमस प्रखंड कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण 9:05 में प्रमुख लड्डन खान करेंगे।9:20 व्यापार मंडल में 9:25 में बाल विकास परियोजना कार्यालय में 9:35 में थाना परिसर में 9:50 में प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में 10 बजे सीएचसी आमस में 10:10 उच्च विद्यालय आमस में ध्वजारोहण होगा।बैठक में बीडीओ नीरज कुमार राय सीओ अरशद मदनी थानाध्यक्ष पवन कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महेश कुमार पीओ विजय कुमार सिंहा बीसीओ मुनींद्र कुमार व्यापार मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह मुखिया किशोर मांझी महेंद्र पासवान सहित कई लोग मौजूद थें।

Most Popular

error: Content is protected !!