Thursday, March 12, 2026
HomeBiharएनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुए लापता पुलिस जांच में जुटी

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुए लापता पुलिस जांच में जुटी

पटना।पटना में छात्र राजनीति से जुड़े एक बड़े चेहरे के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। कांग्रेस छात्र विंग एनएसयूआई के नेता शशि कुमार उर्फ चुन्नू सिंह बीते 12 अगस्त की सुबह से लापता हैं। उनके परिजनों ने पाटलीपुत्रा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए आशंका जताई है कि उनके साथ कोई अनहोनी हुई हो सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, शशि कुमार पिछले आठ वर्षों से पटना में किराए पर रह रहे थे और पिछले करीब एक वर्ष से इंद्रपुरी रोड नंबर 10 के एक मकान में किराएदार थे। 11 अगस्त की रात वे अपने मित्र विपिन कुमार सिंह से मिलने पाटलीपुत्रा स्थित द प्लाजा होटल, लड्डू गोपाल के सामने वाली गली में पहुंचे थे। होटल के कमरा नंबर 203 में अपने मित्र के साथ ठहरने के बाद, 12 अगस्त की सुबह करीब 7:45 बजे उन्होंने विपिन कुमार को बताया कि वे अपने घर गोपालगंज अपने पिता से मिलने जा रहे हैं।

इसके बाद चुन्नू सिंह होटल से निकले, लेकिन न तो अपने घर पहुंचे और न ही उनसे संपर्क हो सका। उनका मोबाइल फोन भी बंद है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से भी पूछताछ की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

शिकायतकर्ता और चुन्नू सिंह के छोटे भाई मोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि चुन्नू सिंह सक्रिय राजनीति में थे और एनएसयूआई से जुड़े होने के कारण कई बार राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहते थे। मोनू ने आशंका जताई है कि यह मामला किसी राजनीतिक साजिश या व्यक्तिगत रंजिश से भी जुड़ा हो सकता है।

Most Popular

error: Content is protected !!