Thursday, March 12, 2026
HomeBiharगुंडी सरैया मार्ग पर यातायात बहाल

गुंडी सरैया मार्ग पर यातायात बहाल

आरा।जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से केशोपुर–गुंडीं सरैया मार्ग पर यातायात बहाल हुआ।
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से बड़हरा प्रखंड अंतर्गत केशोपुर–गुंडिसराय मार्ग पर कटाव से आवागमन बाधित होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की।  भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार, पथ निर्माण विभाग द्वारा तत्काल बहाली कार्य पूरा कर मार्ग पर यातायात पुनः प्रारंभ कर दिया गया है।जिला प्रशासन बाढ़ के कारण सड़कों पर कटाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विशेष संवाददाता/रामा शंकर

Most Popular

error: Content is protected !!