Friday, March 13, 2026
HomeBiharस्वतंत्रता दिवस पर बेलागंज और चाकंद में किया गया झंडोत्तोलन,दी झंडा को...

स्वतंत्रता दिवस पर बेलागंज और चाकंद में किया गया झंडोत्तोलन,दी झंडा को सलामी

बेलागंज।। बेलागंज थाना परिसर में 79वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर  थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और शहीदों को नमन जर श्रंद्धाजलि अर्पित किया। इस दौरान झंडे को थानाध्यक्ष के साथ मौके पर मौजूद सभी लोंगो ने राष्ट्र गान गाकर झंडे को सलामी दिए।इस मौके पर कई अधिकारी समेत पंचायत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बेलागंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है।आज ही हमारा देश अंग्रेजों के चंगुल से स्वतंत्र हुआ था।आज का दिन हर एक भारतीय के लिए गौरव का दिन है। आज हम अमर शहीद वीरों को याद करते हैं। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जान न्योछावर कर दिया। उनके किए गए कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिवस है। चाकंद थानाध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने चाकंद थाना परिसर में झंडा फहराया +2 आजाद स्कूल चाकंद में विद्यालय सचिव एस स्बाहुदीन, एम डब्लू मिशन स्कूल में संचालक मोहम्मद वसीम अंसारी ने, रेवाड़ा पश्चिमी में सेविका शबाना प्रवीण, सहित सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओ में भी झंडातोलन किया गया

Most Popular

error: Content is protected !!