मुजफ्फरपुर।बेनीबाद थाना परिसर में 79वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थानाध्यक्ष साकेत कुमार सार्दुल ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और शहीदों को नमन जर श्रंद्धाजलि अर्पित किया। इस दौरान झंडे को थानाध्यक्ष के साथ मौके पर मौजूद सभी लोंगो ने राष्ट्र गान गाकर झंडे को सलामी दिये।इस मौके पर कई अधिकारी समेत पंचायत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बेनीबाद थानाध्यक्ष साकेत कुमार सार्दुल ने कहा कि आज का दिन हमारे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है।आज ही हमारा देश अंग्रेजों के चंगुल से स्वतंत्र हुआ था।आज का दिन हर एक भारतीय के लिए गौरव का दिन है। आज हम अमर शहीद वीरों को याद करते हैं। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जान न्योछावर कर दिया। उनके किए गए कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिवस है।












