गायघाट। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गायघाट के विभिन्न सरकारी गैरसरकारी व राजनैतिक दलों के कार्यालयों पर झंडोत्तोलन किया गया। गायघाट प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।विधायक निरंजन राय, गायघाट थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह और बीडीओ व सीओ ने भी झंडोत्तोलन किया।
दीपक कुमार। गायघाट












