Saturday, March 14, 2026
HomeBiharगयाजी में डूबने से दो छात्रों की मौत, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के...

गयाजी में डूबने से दो छात्रों की मौत, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद हुआ हादसा

गयाजी। रौशनगंज थाना क्षेत्र के भरारी स्थान स्थित फुलवा डैम में शुक्रवार शाम नहाने के दौरान दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे आठवीं कक्षा के छात्र थे और स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम खत्म होने के बाद अपने दोस्तों के साथ डैम पहुंचे थे।

मृत छात्रों की पहचान रौशनगंज पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष कुमार के 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार और दिलीप मिश्र के इकलौते पुत्र निखिल कुमार (14 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों छात्र बैंकबाजार स्थित एमएस मेमोरियल एकेडमी में पढ़ते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 15 अगस्त को झंडा फहराने के बाद दोनों अपने चार दोस्तों के साथ डैम में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक दोनों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। किनारे पर खड़े दो दोस्तों ने भागकर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में दोनों छात्रों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Most Popular

error: Content is protected !!