Saturday, March 14, 2026
HomeBihar79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया

79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया

शेरघाटी में तिरंगा लहराया, गूंजे देशभक्ति के गीत।


शेरघाटी। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार की सुबह शेरघाटी के रंगलाल हाई स्कूल के मैदान में उत्साह और उमंग के बीच झंडोतोलन समारोह आयोजित हुआ। एसडीओ मनीष कुमार ने सुबह 7:55 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ सलामी दी। इसके बाद उन्होंने एसडीओ कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, थाना परिसर, नगर पंचायत, उपकारा जेल, अनुमंडलीय अस्पताल, प्रखंड कार्यालय और पुलिस निरीक्षक कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया।

समारोह में एएसपी शैलेंद्र सिंह, सीओ उषा कुमारी, थाना अध्यक्ष अजीत कुमार, नगर अध्यक्ष गीता देवी सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बाँधा। परेड में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

अपने संबोधन में एसडीओ मनीष कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह दिन हमें देश की एकता और विकास के लिए जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ हुआ। पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल छाया रहा।

Most Popular

error: Content is protected !!