भोजपुर। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भोजपुर जिले के अगिआंव पहुंचे हैं। लालू यादव राजद विधायक किरण देवी के दिवंगत ससुर भुनेश्वर सिंह यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। राजद विधायक किरण देवी और उनके पति पूर्व विधायक अरुण यादव लालू परिवार के बेहद करीबी नेताओं में से एक हैं।
राजद सुप्रीमों लालू यादव अगिआंव अरूण यादव के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में शिरकत किए। इस दौरान राजद कार्यकर्ता रामबाबू सिंह कोईलवर में लालू यादव का स्वागत किया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भोजपुर के प्रवेश द्वार कोईलवर के पास स्वागत किया। आज राजद सुप्रीमो संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव के पिताजी स्व. विश्वनाथ सिंह यादव की पुण्यतिथि में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, आने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी की सरकार बनेगी।












