डोभी।पार्क में कैमरा के साथ जबरन प्रवेश करने के दौरान सरकारी कर्मी से उलझने के मामले में शनिवार को चार नवयुवकों को पकड़ा गया है। इस बाबत डोभी थाना में फॉरेस्टर सूरज प्रकाश ने आवेदन देकर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शेरघाटी के अविनाश कुमार, नीरज कुमार, हिमांशु कुमार और प्रिंस कुमार जैव विविधता पार्क में कैमरे के साथ बगैर वैध टिकट के जा रहे थे। इसी बीच वनरक्षी निर्भय कुमार और फॉरेस्टर सूरज प्रकाश के द्वारा रोका गया। जिसके बाद सभी युवक अधिकारी से उलझ गया। सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।












