Sunday, March 15, 2026
HomeBiharफतेहपुर थाना पुलिस ने 40 वर्षों बाद मिलवाई लापता बुजुर्ग महिला को...

फतेहपुर थाना पुलिस ने 40 वर्षों बाद मिलवाई लापता बुजुर्ग महिला को अपने परिवार से

फतेहपुर। दिनांक 15 अगस्त 2025 की शाम को थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान डायल-112 की टीम को एक अज्ञात वृद्ध महिला भटकती हुई मिली। महिला को थाने लाकर सुरक्षित रखा गया तथा उसका फोटोग्राफ लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान होने पर दिनांक 16 अगस्त 2025 को तीन महिलाएँ थाना पहुँचीं और बताया कि यह उनकी सास बसंती देवी, उम्र लगभग 82 वर्ष, पति प्रभु पासवान, ग्राम आरोपपुर, थाना टनकुपा, जिला गया हैं, जो करीब 40 वर्षों पूर्व घर से लापता हो गई थीं।

थाना आने वाली तीनों पुत्रवधू : 1.रूना देवी, पति सुरेंद्र पासवान 2.सुमित्रा देवी, पति महेंद्र पासवान 3.लालो देवी, पति राजो पासवान ने थाना पुलिस के समक्ष बुजुर्ग महिला की पहचान की और सुरक्षित अवस्था में अपनी सास को प्राप्त किया।

फतेहपुर थाना पुलिस ने विधिवत सत्यापन एवं पहचान उपरांत महिला को उनके परिवारजनों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।

👉 40 वर्षों बाद सास से मिलकर तीनों बहुएँ बेहद खुश और भावुक नज़र आईं। परिजनों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया

Most Popular

error: Content is protected !!