Sunday, March 15, 2026
HomeBiharटंकी सफाई के दौरान 3 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस बनी काल...

टंकी सफाई के दौरान 3 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस बनी काल – गया में दर्दनाक हादसा

गयाजी ।जिले के गुरारू प्रखंड बाजार स्टेशन रोड पर शनिवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। कई वर्षों से बंद पड़े किरासन तेल गोदाम की टंकी साफ करने उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। मरने वालों में दशरथ बिगहा निवासी गनौरी पासवान का पुत्र छोटू कुमार (20 वर्ष), बारा गांव निवासी मुकेश यादव का पुत्र सागर कुमार (25 वर्ष) और बहबलपुर निवासी सुरेंद्र गोस्वामी का पुत्र सोनू कुमार (24 वर्ष) शामिल हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सबसे पहले छोटू कुमार तेल निकालने के लिए टंकी में उतरा, लेकिन जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी से बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए सागर और सोनू भी अंदर गए और दोनों का भी दम घुट गया। घटना की खबर फैलते ही अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और गुरारू पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह किरासन तेल का गोदाम वर्षों से बंद पड़ा था और हाल ही में इसे खरीदा गया था। टंकी की सफाई इसी दौरान कराई जा रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण टंकी में उतारना सीधी लापरवाही है। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

Most Popular

error: Content is protected !!