Sunday, March 15, 2026
HomeBiharBJP के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय लालमुनि चौबे के बेटे हेमंत चौबे...

BJP के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय लालमुनि चौबे के बेटे हेमंत चौबे जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर ने दिलाई सदस्यता*

पटना।जन सुराज पार्टी में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का शामिल होना लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा के दिग्गज नेता व चार बार सांसद रहे स्वर्गीय लालमुनि चौबे के पुत्र हेमंत चौबे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ 16 अगस्त शनिवार की देर शाम जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात की और जन सुराज को अपना समर्थन दिया। प्रशांत किशोर ने पीला गमछा ओढ़ाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा से आनेवाले 47 साल के हेमंत चौबे के पार्टी में शामिल होने से जन सुराज को मजबूती मिलेगी।

Most Popular

error: Content is protected !!