Sunday, March 15, 2026
HomeBiharराहुल गांधी जी की “मतदाता अधिकार यात्रा” केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं...

राहुल गांधी जी की “मतदाता अधिकार यात्रा” केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के लोकतंत्र की आत्मा को बचाने का आंदोलन अशोक भारती

गयाजी।देश के हृदय सम्राट और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का गया जी की पावन धरती पर आगमन दिनांक 18/8/2025 को पूरे बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इस अवसर पर कांग्रेस के गया जिला प्रवक्ता अशोक प्रसाद भारती ने कहा कि राहुल गांधी जी की “मतदाता अधिकार यात्रा” केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देश के लोकतंत्र की आत्मा को बचाने का आंदोलन है। आज के दौर में जब समाज के कमजोर वर्गों, दलितों, पिछड़ों, और अंतिम पायदान पर खड़े गरीब तबकों को उनके मताधिकार से वंचित करने की साजिश रची जा रही है, तब राहुल गांधी जी ने उनके अधिकारों की रक्षा के लिए यह पहल की है।अशोक प्रसाद भारती ने  कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं, एक सोची-समझी रणनीति के तहत चुनाव आयोग का सहारा लेकर आम जनता के अधिकारों को कुचलने की कोशिश कर रही है। यह प्रयास सीधे तौर पर लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने का षड्यंत्र है। मतदाता सूची से नाम काटना, तकनीकी बहाने बनाकर गरीब और हाशिए पर खड़े वर्गों को मतदान से वंचित करना और प्रशासनिक दबाव बनाकर जनता की आवाज को दबाना—ये सब लोकतंत्र के खिलाफ कृत्य हैं।राहुल गांधी जी ने इस स्थिति को भांपते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि चाहे कितनी भी साजिश क्यों न रची जाए, भारत का मतदाता अपने अधिकार से वंचित नहीं होगा।  इंडिया गठबंधन” के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पूरे बिहार में घूम-घूमकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर व्यक्ति को अपने वोट का अधिकार मिले। यह यात्रा जनता के बीच जागरूकता फैलाने और उनके भीतर विश्वास जगाने का अभियान है कि उनका वोट ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
गया की पावन धरती, जिसने अनेक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आंदोलनों की गवाह बनी है, अब इस लोकतांत्रिक आंदोलन का भी हिस्सा बनने जा रही है। यहां राहुल गांधी जी का स्वागत कर कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता यह संदेश देंगे कि वे किसी भी कीमत पर अपने अधिकारों को छीनने नहीं देंगे।अशोक प्रसाद भारती ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी जी का संदेश हर घर, हर मोहल्ले और हर गांव तक पहुंचाया जाएगा। यह संकल्प लिया गया है कि वोट की चोरी नहीं होने दी जाएगी और किसी भी मतदाता को उसके अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर वर्ग को बराबरी का अधिकार मिलेगा।
यह यात्रा केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं बल्कि एक सामाजिक और लोकतांत्रिक क्रांति है। यह जनता को यह एहसास दिलाती है कि उनकी भागीदारी के बिना कोई भी सत्ता टिक नहीं सकती। गया जी की धरती पर राहुल गांधी जी का आगमन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगा और यह संदेश पूरे देश में जाएगा कि अधिकार छीनने वालों के खिलाफ जनता अब पूरी मजबूती से खड़ी है।

Most Popular

error: Content is protected !!