गयाजी। भारत सरकार के कोयला एवं खनन मंत्री सतीशचंद्र दुबे ने गया सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी गया दौरे को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।
मंत्री दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा गया और पूरे मगध क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।
कोयला मंत्री ने इस मौके पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और खासकर खनन एवं ऊर्जा क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीब, किसान और युवाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी इसी दिशा में काम करेगी।
प्रेस वार्ता में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।इस बैठक में बिहार महामन्त्री राजेश वर्मा, गया जी क्षेत्रीय प्रभारी त्र्विकरम सिंह, मुकेश शर्मा, संतोष ठाकुर, मीडिया प्रभारी रणजीत सिंह मौजूद थे












