Monday, March 16, 2026
HomeBiharआहर में डूबने से हुई मौत मृतक की पहचान सिद्धि शर्मा के...

आहर में डूबने से हुई मौत मृतक की पहचान सिद्धि शर्मा के रूप में हुई

बेलागंज प्रखंड अंतर्गत पाईबिगहा थाना क्षेत्र के मंझार गांव में आहार में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक  दोपहर  बाद आहार के समीप शौच करने के लिए  सिद्धि शर्मा गए थे। जहां पैर फिसलने के कारण आहार में अधिक पानी में चले गए जहां डूबने से  उनकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में एवं परिजन में मातम छा गया है। वहीं इसकी जानकारी पाई विगहा थाने की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बैरिस्टर राम ने बताया कि पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल भेज दिया है।

Most Popular

error: Content is protected !!