बेलागंज।बेलागंज थाना क्षेत्र के प्राणपुर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला है, मौके पर बेलागंज की पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेलागंज थाना के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्हाड़ी गांव निवासी राजकुमार राम दास उम्र 55 वर्ष लगभग पिता सहदेव राम दास के रूप में किया गया, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है दुर्घटना है या आत्महत्या पाना बहुत मुश्किल है फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,मृतक के बड़े भाई छोटन दास ने बताया कि मेरा भाई करीब 6 महीना से बीमार था, मुंह में कैंसर था जिससे वह ना बोल रहा था और ना वह खा रहा था रात को हम लोग के साथ सोया था सुबह में उठकर कब घर से निकल गया पता नहीं चला हम लोग खोजबीन चालू कर दिए सूचना मिला कि मेरे भाई का शव बेलागंज प्राणपुर रेलवे ट्रैक पर पड़ा है मेरा भाई यहां कैसे पहुंचा हमें पता नहीं है












