वजीरगंज।प्रखंड के पुनावां में फाटोग्राफरों के एक समूह ने मंगलवार को केक काटकर विश्व फोटोग्राफी दिवस धूमधाम से मनाया। इसके लिये आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए फोटोग्राफर संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि हमारे यादगार पलों को संजोने वाले तस्वीर जीवन में अलग मायने रखती है, उन भावनाओं को अपने कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफर की कुशलता से हम प्रभावित होते हैं। उन तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफर प्रत्येक वर्ष 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाते हैं। मौके पर राजेश कुमार, प्रिंस कुमार, धीरज, ऋतिक, सौरभ एवं सूरज प्रकाश ने कहा कि हम अपने सामने वाले की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फोटो लेते हैं, ताकि जब कभी भी उन्हें बीते पलों की याद आये तो वे उसे देखकर उस पल का एहसास कर सकें। एक अच्छी तस्वीर वही हो सकती है जो घटनाओं को प्रदर्शित करने तथा उससे होने वाले प्रभाव तथा उस समय का एहसास कराते हुए मौके पर ली गई तस्वीर अपने बारे में खुद सबकुछ बयां कर दे।












