Tuesday, March 17, 2026
HomeBiharएक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत करजरा में छात्र-छात्राओं ने...

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत करजरा में छात्र-छात्राओं ने लगाये पौधे

वजीरगंज। वजीरगंज के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजरा में मंगलवार को इको क्लब मिशन फॉर लाइफ के एक पेड मां के नाम अभियान के तहत छात्र – छात्राओं ने 40 पौधे लगाये। संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाध्यापिका जया सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। प्रकृति हमलोगों का ख्याल मां की तरह रखती है और उसी मां को संरक्षित रखने में इन वृक्षों का योगदान होता है। आज अंधाधुंध जंगलों का सफाया हो रहा है, जिसके कारण बाढ़ – सुखाड़ एवं मौसम का असमय उतार – चढ़ाव देखा जा रहा है। हमारी मां प्रकृति को अब संरक्षण की जरूरत है, इसलिये आप अपने जीवन में प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधे अवश्य लगायें। मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार राजीव रंजन, शिक्षिक रेखा कुमारी, शशि सौरभ, श्रीराम पांडेय, शशि कपूर सहित विद्यालय के छात्र – छात्रा उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!