Tuesday, March 17, 2026
HomeBiharउप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने प्रखंड के एतिहासिक नेयामतपुर...

उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने प्रखंड के एतिहासिक नेयामतपुर आश्रम में किसानों के साथ संवाद सह 22 तारीख को आमंत्रण देने आए

बेलागंज। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को जो सम्मान दिया है वह अतुलनीय है। खासकर गुमनामी के दौर से गुजर रहे रहे वैसे महापुरूष जिन्होंने अपनी जीवन देश को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाने में समर्पित कर दिया। देश सबसे बड़े किसान नेता स्वामी सहजानन्द सरस्वती के अनन्य सहयोगी किसान नेता पंडित यदुनंदन शर्मा के कर्मस्थली आकर मैं अपने गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। जहां स्वामी सहजानन्द सरस्वती डॉ राजेंद्र प्रसाद जवाहर लाल नेहरू सुभाष चंद्र बोस बाबु जगजीवन राम जयप्रकाश नारायण जैसे क्रांतिकारी नेताओ प्रवास हुआ वहां आकर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उक्त बातें बिहार सरकार उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने प्रखंड एतिहासिक नेयामतपुर आश्रम में किसानों के साथ संवाद सह आमंत्रण कार्यक्रम में कहा। उन्होंने कहा कि स्वामी जी सपनों पूरा करने के केंद्र और राज्य सरकार पूरी निष्ठा से काम कर रही है। कृषि प्रधान देश में किसानों आत्मनिर्भर बनाने और कृषि को बढावा देने के लिए कई योजनाएं चल रही है। जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने उपस्थित किसानों से 22 अगस्त को बोधगया में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि देश नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काफी विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री का गया मे आगमन बिहार के विकास के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। डिप्टी सीएम ने आश्रम में स्थापित पंडित यदुनंदन शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इनका योगदान किसी के भुलाने से भी नहीं भूलेगा देश। इसके पूर्व किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय सिन्हा का भव्य स्वागत किया।इस दौरान भाजपा नेता मुकेश कुमार अशोक कुमार सजीत कुमार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार राहुल कुमार दयानंद चंद्रवंशी दीपक कुमार ज्योतिष सुमन दीपू शर्मा आश्रम समिति के सरोज सिंह रामप्रवेश सिंह प्रभात मिश्रा रविशंकर कुमार सुमन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Most Popular

error: Content is protected !!